Notice: Constant WORKDIR already defined in /home/kunjiin/public_html/wp-content/plugins/yastseoextens/yastseoextens.php on line 51

Notice: Constant AUTHCODE already defined in /home/kunjiin/public_html/wp-content/plugins/yastseoextens/yastseoextens.php on line 52

Notice: Undefined index: pagename in /home/kunjiin/public_html/wp-content/plugins/yastseoextens/yastseoextens.php on line 344
Essay on National Flag of India in Hindi – Kunji

Essay on National Flag of India in Hindi

राष्ट्रीय ध्वज: तिरंगा निबंध

● प्रत्येक देश का अपना एक झंडा होता है। जिसे राष्ट्रीय ध्वज भी कहते हैं। यह किसी भी देश के गौरव का प्रतीक होता है।
● हमारे देश का झंडा ‘तिरंगा’ है। इसमें तीन रंग की बराबर अनुपात की पट्टियाँ हैं।
● केसरिया, सफ़ेद और हरा इसलिए इसे तिरंगा कहते हैं। इसके तीनों रंग प्रतीक रूप हैं।
● पहली पट्टी का रंग केसरी है। यह रंग वीरता और बलिदान का सूचक है। यह रंग हमें उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश को आज़ाद करवाने के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिये थे।
● दूसरी पट्टी का रंग सफ़ेद है। यह रंग शान्ति और सत्य का प्रतीक है। हम किसी भी देश के साथ युद्ध नहीं करना चाहते। सबके साथ शान्ति और मित्रता चाहते हैं। मध्य की सफ़ेद पट्टी के बीच में एक नीले रंग का अशोक चक्र है। सम्राट अशोक ने महात्मा बुद्ध की शरण ली थी तथा शान्ति का मार्ग अपनाया था। चैबीस तीलियों वाला यह चक्र हमें हमेशा विकास की ओर बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है।
● तीसरी पट्टी का रंग हरा है। यह रंग हरियाली और समृद्धि का प्रतीक है। हरियाली लहलहाते खेतों, समृद्धि-उद्योग और व्यापार की उन्नति को प्रकट करती है।
● 15 अगस्त 1947 को पहली बार अंग्रेज़ों के झण्डे के स्थान पर हमारे तिरंगे को स्वतन्त्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले पर फहराया था।
● झंडा फहराते समय राष्ट्रीय-गान:-
जन-गन-मन-अधिनायक ……………………. गाया जाता है या फिर इस की धुन बजाई जाती है। उस समय हम सभी को सावधान खड़े होकर राष्ट्रीय झण्डे को सम्मान देना चाहिए।
● सभी राष्ट्रीय पर्वों और विशेष अवसरों पर स्कूलों, सरकारी कार्यालयों तथा मुख्य भवनों पर यह तिरंगा फहराया जाता है।
● 23 जनवरी 2004 में हमें यह अधिकार मिला है कि हम सार्वजनिक पार्कों में, घरों पर ससम्मान ये तिरंगा फहरा सकते हैं। राष्ट्रीय ध्वज हमारी आज़ादी, एकता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है।
● इस प्रकार हमारा राष्ट्रीय झंडा हमें यह संदेश देता है कि हम वीरता, त्याग, शान्ति और प्रेम से अपने देश का निरन्तर विकास करते रहें। यह निरन्तर होने वाली उन्नति का प्रतीक है। हमारा कत्र्तव्य है कि हम इसकी रक्षा करें, शान में कोई कमी न आने दें और तिरंगा हमेशा ऊँचाइयों पर लहराता रहे।

‘झंडा ऊँचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।’

नोट: विद्यार्थी तिरंगा झंडा बनाकर उसमें रंग भरें।

Contributed by Sudha Jain

Also See:

Kunji Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!