Notice: Constant WORKDIR already defined in /home/kunjiin/public_html/wp-content/plugins/yastseoextens/yastseoextens.php on line 51

Notice: Constant AUTHCODE already defined in /home/kunjiin/public_html/wp-content/plugins/yastseoextens/yastseoextens.php on line 52
Essay on My State: Punjab in Hindi – Kunji

Essay on My State: Punjab in Hindi

मेरा राज्य: पंजाब निबंध

● मेरा पंजाब ऋषियों, मुनियों और गुरूओं की धरती है।
● यहाँ पर सतलुज, ब्यास, रावी, चिनाब, जेहलम नदियाँ बहती थी, इसी कारण इसका नाम पँज़आबत्र पंजाब पड़ा। किन्तु आजकल इसमें दो नदियाँ (सतलुज और ब्यास) ही बहती हैं।
● इसके उत्तर में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश है, दक्षिण में राजस्थान, पूर्व में हरियाणा और पश्चिम में पाकिस्तान है।
● इसकी राजधानी चंडीगढ़ है। इसमें बाईस (22) ज़िले हैं।
● यहाँ पर प्रत्येक धर्म के लोग रहते हैं। यहाँ के लोगों को गुरू नानम देव जी ने अपने पावन उपदेश से प्रेरित किया। गुरू गोबिंद सिंह जी ने पंजाब के लोगों में साहस, वीरता और बलिदान की भावना पैदा की और अनेक जातियों के भेदभावों को मिटाकर एक सूत्र में पिरोया।
● यहाँ पर लाला लाजपत राय, भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, करतार सिंह सराभा, ऊधम सिंह जैसे देशभक्त हुए। जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया।
● यहाँ की धरती बहुत उपजाऊ है इसलिए यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है।
● पंजाब के लोग मेहनती व साहसी हैं। इसी कारण यह बड़ी तेज़ी से उन्नति की राह पर चल रहा है।
● लुधियाना साइकिल, सिलाई-मशीन व हौज़री उद्योग के लिए, अमृतसर कपड़े के लिए, जालन्धर खेलों के सामान, मण्डी गोबिंदगढ़ लोहे के उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं।
● पंजाब के मोहाली शहर में विश्व प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियम, खेल कम्प्लैक्स, हाॅकी स्टेडियम और लड़कियों के लिए सैन्य शिक्षा से संबंधित ‘माई भागो सैन्य बल संस्थान’ भी स्थित है।
● पंजाब में लगभग छब्बीस (26) विश्वविद्यालय हैं। इनमें से ग्यारह (11) सरकारी तथा बारह (12) निजी विश्वविद्यालय हैं। पंजाब में तीन (3) समकक्ष ;क्ममउमकद्ध विश्वविद्यालय भी हैं।
● यहाँ प्रत्येक वर्ष अनेक मेले और त्योहार आते हैं। लोहड़ी, वैशाखी, दीवाली, तीज, माघी, बसंत, गुरूपर्व, होला-महल्ला आदि प्रसिद्ध त्योहार हैं।
● यहाँ के लोगों को संगीत, शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति और साहित्य से बहुत प्रेम है।
● पंजाब का गिद्धा, भंगड़ा, लुड्डी, सम्मी आदि लोक-नृत्य संसार भर में प्रसिद्ध हैं।
● यहाँ की राज्यभाषा पंजाबी है एवं मुख्य बोली भी पंजाबी है। राजभाषा हिन्दी, अंतर्राष्ट्रीय भाषा अंग्रेज़ी का भी यहाँ सम्मान किया जाता है।
● मुझे अपने राज्य एवं जन्मभूमि पर गर्व है।

 

Contributed by Sudha Jain

Also See:

Kunji Team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!